सरकारी नौकरी 2022-23, AAI Recruitment 2022-23: अगर आपने इंजीनियरिंग कर ली है तो आपके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एएआई में 596 नौकरियां निकली हैं। ऐसे में आपको नौकरी मिलने के चांस ज्यादा हैं। इसलिए भर्ती आवेदन, वैकेंसी, चयन से लेकर योग्यता से लेकर पूरी जानकारी आज ही चेक कर लें और आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही अपना आवेदन सबमिट कर दें।
AAI Recruitment 2022-23 Vacancy: इन पदों पर भर्ती की जाएगी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल 596 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें सिविल के 62, इलेक्ट्रिकल के 84, इलेक्ट्रॉनिक्स के 444 और आर्किटेक्चर के 30 पद शामिल हैं।
AAI भर्ती 2022-23 योग्यता: क्या होनी चाहिए डिग्री
प्रासंगिक विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी ओर, जूनियर एक्जीक्यूटिव, आर्किटेक्चर पदों के लिए आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
एएआई भर्ती 2022-23 चयन प्रक्रिया: कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन गेट 2020, 2021 और 2022 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
एएआई भर्ती 2022-23 वेतन: कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को 40,000 से 1,40,000 के बीच वेतनमान दिया जाएगा।
इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
aai.aero/sites/default/files/examdashboard_advertisement/AAI%20Advt%20No%2007%20of%202022.pdf।